फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर 7368 लोगों को लगी दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने टीकाकरण केंद्रों पर 11236 लोगों को टीका लगाया गया। सबसे अधिक 7368 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। महिला स्पेशल बूथ पर 91 महिलाओं ने टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को बीएचयू, जिला महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, चैरिटेबल अस्पताल सहित अन्य जगहों पर लाइन लगी रही। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शनिवार को केवल दूसरी डोज ही लगाई जानी थी, लेकिन कुछ लोग जो ऑनलाइन बुकिंग कराकर केंद्रों पर पहुंचे थे। ऐसे 3457 लोगों को पहली डोज भी लगाई गई। इसमें 18 से 44 वर्ष के 10825 और 45 वर्ष से ऊपर के 411 लोगों को टीका लगाया गया। शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर 13 लोेगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

बीएचयू और सारनाथ में मिले कोरोना मरीज
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के साथ ही अब एक्टिव मरीजों का ग्राफ भी गिरता जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 5801 सैंपल की रिपोर्ट मिली, जिसमें बीएचयू और सारनाथ में एक-एक मरीज मिला। इसके अलावा होम आइसोलेशन में तीन लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। कुल 82,379 मरीजों में 81,588 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 773 की मौत के बाद केवल 18 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें