फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 लाख हड़पने के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कानपुर के पटकापुर के ऋषिकांत अवस्थी, गोविंद नगर के समर्थ वाजपेयी, किदवई नगर के राहुल सचान व मैकरोबर्टगंज के संतोष कुमार अग्रवाल, नई दिल्ली के रोहिणी के संदीप गर्ग और एक अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर झारखंड के रामगढ़ निवासी राजीव कुमार अग्रवाल ने 29 लाख 80 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजीव के अनुसार उनकी कंपनी झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय सारनाथ क्षेत्र के बेनीपुर में है। पांच मार्च 2012 को कानपुर के सिविल लाइन स्थित सक्सेस कंपनी के ऋषिकांत अवस्थी से 800 मीट्रिक टन एमएस बिलेट खरीदने का सौदा तय हुआ था। ऋषिकांत की कंपनी निर्धारित समयावधि में माल नहीं ले गई और राजेश की कंपनी का 29 लाख 80 हजार रुपये भी हड़प लिया। लगातार रुपये मांगने पर 29 मार्च को ऋषिकांत की ओर से पहड़िया स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुलाया गया। इस दौरान रुपये भूल जाने को कहा गया और मारपीट कर दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें