फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत ने संभाली भदोही ब्लाक की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। खंड विकास कार्यालय के सभागार में सोमवार को भाजपा के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख प्रशांत कुमार सिंह ने शपथ ली। उन्होंने नौवें ब्लॉक प्रमुख के रूप में कमान संभाली। खचाखच भरे सभागार में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रशांत ने कहा कि वह भेदभाव के बिना क्षेत्र का विकास करेंगे।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर 12 बजे में प्रधानमंत्री जिंदाबाद और मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारों के बीच एसडीएम ने पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी को विकास के समान अवसर दिए जाएंगे। कुछ अति पिछड़े क्षेत्र हैं, जहां के विकास के लिए विशेष ध्यान दूंगा।
कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह, भदोही नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने भी संबोधित किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। संचालन नागेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीओ अभिषेक पांडेय के अलावा शैलेंद्र दुबे, प्रिंस गुप्ता, शिवशंकर यादव, अखिलेश पाल, प्रिय कुमार विनीत बरनवाल, सपना दूबे, सुनील मिश्रा, राजीव चौरसिया, एपी सिंह, दिलीप गुप्ता, ओम सिंह, पंकज बिंद, महेंद्र बिंद, अखिलेंद्र सिंह, वागीश दूबे, गिरधारी जायसवाल, सुरेश जायसवाल, संदीप यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें