फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे की सरकार किसानों से गेहूं खरीदने के लिए संजीदा है। इस मामले में लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये बातें सोमवार को जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष में वीडियो कान्फ्रेसिंग जरिए गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए खाद्य विभाग की प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने कही।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी गेहूं क्रय पर किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि किसान परेशान होंगे तो अधिकारी और कर्मचारी दंडित किए जाएंगे। किसानों को पैसा निधार्रित अवधि में उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए। खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि गेहूं खरीद प्रत्येक केंद्र पर कराई जाए। कोई केंद्र प्रभारी बिना जिलाधिकारी की अनुमति के केंद्र अवकाश पर नहीं जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी तत्परता से देखेंगे कि जिले में खरीद में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। कोई किसान केंद्र से वापस न जाए। क्रय केद्र पर बोरे और धनराशि की व्यवस्था पर्याप्त रखी जाए। गेहूं खरीद में लापरवाही करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में 15 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। आधे से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई है। अभी किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई में व्यस्त है। इसलिए सभी केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। जबकि सभी केंद्र गेहूं खरीदने के तैयार हैं। बरसात ने भी गेहूं खरीद को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें