फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: 24 विधि संस्थानों के 70 छात्र बीएचयू में करेंगे जिरह, सुप्रीम कोर्ट के 24 अधिवक्ता बनेंगे जज

Fri, 13 Mar 2026 01:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सुप्रीम कोर्ट और प्रतिष्ठित विधि फर्मों से 24 अधिवक्ता मौजूद रहेंगे जो मूट कोर्ट के न्यायाधीश और निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता के लिए 12 कोर्ट रूम बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में आज से 13वें महामना मालवीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के प्री इवेंट शुरू हो रहे हैं। वहीं, शनिवार को मूट कोर्ट का आधिकारिक शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर करेंगे और 15 मार्च को समापन न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह करेंगे। मूट कोर्ट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को पंजीकरण और शोध परीक्षाएं होंगी। मेमोरियल्स का आदान-प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन


शनिवार को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। सुप्रीम कोर्ट और प्रतिष्ठित विधि फर्मों से 24 अधिवक्ता मौजूद रहेंगे जो मूट कोर्ट के न्यायाधीश और निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता के लिए 12 कोर्ट रूम बनाए गए हैं। इनमें 24 टीमों के करीब 70 प्रतिभागी जिरह करेंगे। 

विधि महाविद्यालयों की 67 टीमों ने कराया पंजीकरण 
देशभर के कई विधि महाविद्यालयों की 67 टीमों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से स्मारिकाओं (मेमोरियल्स) के मूल्यांकन के बाद 24 टीमों को मौखिक चरण के लिए चयनित किया गया है। आयोजन सचिव डॉ. केशरी नंदन शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता न्यायालय की कार्यवाही के आधार पर विधि छात्रों में शोध, विधिक लेखन और मौखिक पक्ष-प्रस्तुति की क्षमता विकसित कराएगी। इसके संरक्षक कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और कार्यक्रम के निदेशक संकाय प्रमुख प्रो. सीपी उपाध्याय होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें