फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Aarti: 19 मार्च से ललिता घाट से गूंजेगी गंगा आरती, दो और घाटों पर भी तैयारी में जुटा मंदिर प्रशासन

Fri, 13 Mar 2026 12:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गंगा आरती का दायरा बढ़ रहा है। 19 मार्च से ललिता घाट से भी गंगा आरती गूंजेगी। दो और घाटों पर भी गंगा आरती कराने की तैयारी में मंदिर प्रशासन जुटा है। 
विज्ञापन
गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा आरती का दायरा और बढ़ने जा रहा है। हिंदू नव वर्ष के पहले दिन 19 मार्च से ललिता घाट पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से गंगा आरती शुरू होगी। इसके साथ ही मंदिर प्रशासन दो और घाटों पर भी आरती शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। ललिता घाट पर गंगा आरती शुरू कराई जाएगी। यह आरती प्रतिदिन शाम 6:45 बजे शुरू होगी और करीब 45 मिनट तक चलेगी। इसमें सात अर्चक नमो घाट की तर्ज पर विधि-विधान से आरती करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, मंदिर प्रशासन गंगा आरती के दायरे को और बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। ललिता घाट पर आरती शुरू होने के बाद दो और घाटों पर आरती शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने संभावित घाटों की तलाश भी शुरू कर दी है। 

योजना पूरी होने पर मंदिर न्यास की ओर से चार घाटों पर गंगा आरती आयोजित की जाएगी। इससे पहले पिछले वर्ष आठ अक्तूबर को मंदिर न्यास की ओर से नमो घाट पर मां गंगा की दैनिक आरती शुरू कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें