फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र से अवैध रूप से छत्तीसगढ़ जा रही 650 बोरी यूरिया जब्त

Fri, 28 Aug 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सोनभद्र जिले से सटे छत्तीसगढ़ में कालाबाजारी के लिए ले जाई जा रही 650 बोर यूरिया बृहस्पतिवार को बसंतपुर पुलिस ने जब्त कर ली। यूरिया लेकर जा रहे ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रतनलाल डागी ने यूपी से अवैध रूप से यूरिया खाद लाकर छत्तीसगढ़ में अधिक कीमत पर बेचे जाने को गंभीरता से लेते हुए मातहतों को कार्रवाई का आदेश दिया है। बृहस्पतिवार की शाम बसंतपुर पुलिस ने यूरिया से लदे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक पर 650 बोरी यूरिया लदी थी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए ट्रक चालक प्रदीप कुमार शर्मा निवासी रमपथरा थाना करमा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। 

पूछताछ के दौरान चालक ने खाद की कालाबाजारी में शामिल लोगों के बारे में जानकारी दी है। उन लोगों की खोजबीन की जा रही है। यूरिया लदे ट्रक को पकड़ने में बसंतपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे, सहायक उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह, आरक्षक अनिल पांडेय, अनिल एक्का, दिलेश्वर चंद, टप्पू तिग्गा, प्रकाश सिंह, तुलसीराम धीवर, शिवपूजन सिंह, रूपेश राय शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें