पूर्वांचल के आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में शुक्रवार को कोरोना के 494 मरीज मिले, जबकि वाराणसी, गाजीपुर और जौनपुर में एक-एक को मिलाकर कुल तीन संक्रमितों की मौत हो गई। वाराणसी में 136, मऊ में 70, आजमगढ़ में 69, गाजीपुर में 66, सोनभद्र में 54, बलिया में 38, जौनपुर में 32, मिर्जापुर में 18, भदोही में 11 और चंदौली में 34 मरीज मिलें।
वाराणसी में शुक्रवार को भी 136 मरीज मिले, जबकि एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। गाजीपुर में तीन स्वास्थ्य कर्मियों समेत 66 नए मरीज मिले। जबकि सेवराई तहसील क्षेत्र के कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त शिक्षक की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेवानिवृत्त शिक्षक को सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत होने पर इलाज कराया जा रहा था। जौनपुर में कोरोना संक्रमित अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि 32 नए केस मिले हैं। मऊ में 70 मरीज मिले। अब तक एक दिन में मिलने वाले मरीजों में यह सबसे अधिक संख्या है। आजमगढ़ में भी कोरोना के 69 मरीज मिले। सोनभद्र में जिले में आठ महिलाओं समेत 54 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। बलिया में 38 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। मिर्जापुर में बीएसए कार्यालय के कर्मचारी समेत 18 कोरोना पाजिटिव मिले। भदोही में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कोरोना के 11 नए मरीज सामने आए। इनमें पिता, एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं।