फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं तो सीवर सफाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के 90 वार्डों में सीवर सफाई की व्यवस्था गुरुवार को भी ठप रही। शहर के कई मोहल्लों में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो की शिकायतें आईं। जलकल विभाग के जीएम ने ठेकेदारों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। ठेकेदारों का कहना है कि जब तक उनका भुगतान नहीं हो जाता वह सीवर की सफाई नहीं शुरू कराएंगे। वहीं जीएम जलकल का कहना है कि अगर ठेकेदार नहीं मानेंगे तो दूसरे विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को भुगतान नहीं होने से आक्रोशित ठेकेदारों ने शहर की सीवर सफाई की व्यवस्था को ठप रखा। जीएम जलकल नीरज गौर ने जलकल कांट्रैक्टर एसोसिएशन को बातचीत के लिए बुलाया। उन्होंने मंगलवार तक ठेकेदारों के भुगतान का आश्वासन दिया। ठेेकेदारों ने कहा कि छह महीने से जलकल विभाग ने सीवर ठेकेदारों का भुगतान रोक रखा है। प्रति माह 24 लाख रुपये का भुगतान अटकने के कारण वह सफाई कर्मियों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
एसोसिएशन के महामंत्री विनय श्रीवास्तव ने बताया कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। जब तक हम लोगों का भुगतान नहीं होगा हम लोग काम शुरू नहीं करेंगे। जीएम जलकल नीरज गौर ने कहा कि मंगलवार तक भुगतान का आश्वासन दिया गया है। अगर सीवर सफाई का काम नहीं शुरू होगा तो हमें दूसरे विकल्पों पर विचार करना होगा। सफाई के लिए आउटसोर्सिंग पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर की सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सपा पार्षद दल के हारुन अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जलकल महाप्रबंधक नीरज गौर को ज्ञापन सौंपा। लल्लापुरा, जंगमबाड़ी, पांडेय हवेली, पियरी, दारानगर, प्रह्लादघाट, पीलीकोठी में सीवर और दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। इस दौरान गोपाल यादव, राजेश पासी, शंकर विशनानी, मनोज यादव, प्रशांत सिंह, दूधनाथ राजभर, अविनाश यादव, विज्जू विश्वकर्मा, हारून राइन, त्रिलोकी यादव, कमालू अहमद, अनिल, अतीक, रौशन, जमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें