फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा एक्सप्रेस 23 को निरस्त, बदले मार्ग से चलेगी मरुधर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी से कानपुर के बीच चलने वाली वरुणा एक्सप्रेस (24227/24228) 23 अप्रैल को निरस्त रहेगी। लखनऊ-रायबरेली के बीच ट्रैक के दोेहरीकरण और विद्युतीकरण के चलते ब्लॉक लेने के कारण इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर रेलवे ट्रैक के सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है। मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी अप, डाउन पैसेंजर 11 से 17 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी 11 से 17 अप्रैल तक बलिया स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और बलिया-छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।
पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस (12875) 16, 19, 21 अप्रैल तक कानपुर-प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) होकर चलेगी। आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल (12876) 19, 21 और 23 अप्रैल को इसी मार्ग से चलेगी। वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 18, 19, 21, 23 अप्रैल, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस 16, 17, 19, 21 अप्रैल और दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 22 अप्रैल, कोटा-पटना एक्सप्रेस 22 अप्रैल को बदले मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्देश दिया है। गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचैरा एक्सप्रेस में 13 अप्रैल को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस में 14 अप्रैल को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें