फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना कैंसर अस्पताल की प्रगति जानने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एटॉमिक एनर्जी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. केएन व्यास ने गुरुवार को बीएचयू के सुंदर बगिया में निर्माणाधीन महामना कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के निर्माण कार्य के साथ ही नाभिकीय विद्युत ऊर्जा के लिए वहां की प्रौद्योगिकी और व्यवस्था का जायजा लिया। एटॉमिक रिसर्च की इस टीम ने निरीक्षण के बाद कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

बीएचयू में बन रहे महामना कैंसर अस्पताल का काम पूरा कर 25 दिसंबर तक उसका उद्घाटन करने का लक्ष्य रखा गया है। अस्पताल का काम भी तेजी से चल रहा है। निर्माणाधीन इस अस्पताल के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एटॉमिक एनर्जी के सेक्रेटरी व एटॉमिक एनर्जी कमीशन के चेयरमैन डॉ. केएन व्यास पहुंचे। उनके साथ टाटा रिसर्च सेंटर के डॉ. बडवे और डॉ. चतुर्वेदी भी थे। उन्होंने अस्पताल के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी दी। टीम निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट सीधे प्रधानमंत्री को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें