फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13वें दिन भी निकाली गई पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पदयात्रा के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को भाजपा नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से निकाली गई पदयात्रा के दौरान कच्चीबाग, आगागंज, पीलीकोठी, आजाद पार्क आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। पदयात्रा में हाजी अनवर, फहद जमाल, यासिर, शाहिद खान, शकील आदि शामिल रहे। दक्षिणी में काशी विश्वनाथ मंडल के सेक्टर कालभैरव, दीनदयाल मंडल के सराय गोवर्धन में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, पूर्व डिप्टी मेयर रतन सिंह ने धूपचंडी के अलईपुरा, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शिवपुरवा, उत्तरी में विधायक रवींद्र जायसवाल ने पहड़िया, रानीपुर में प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने पदयात्रा की।
रोहनिया के भरथरा में विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, शूलटंकेश्वर में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, संजय भारद्वाज, ज्ञानेश जोशी ने रामनगर वार्ड में पदयात्रा की। भाजयुमो के पवन चौबे, संजय गुप्ता ने छाही गांव में पदयात्रा निकाली। राजातालाब में प्रेमशंकर पाठक, पिंडरा में विधायक डॉ. अवधेश सिंह, किसान मोर्चा के प्रवक्ता शैलेष पांडेय ने भागीदारी की। चौबेपुर मंडल के कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्ष भोलानाथ उपाध्याय की अगुवाई में कादीपुर, परानापुर, अजांव और बर्थरा में पदयात्रा निकाली। इसमें लक्ष्मण सिंह, रामजी मौर्य, अजीत सिंह प्रधान, मुक्ति नारायण मौर्य, अभय गुप्ता, पिंकू पांडेय, विश्वेषचन्द्र उपाध्याय और राहुल सोनकर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के लिए ही आयोजन
13 दिन से पदयात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है। तय हुआ था कि नेता और कार्यकर्ता प्रतिदिन 10 किमी की यात्रा करेंगे। आखिरी 15वें दिन तक उनकी 150 किमी की यात्रा पूरी होगी लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तव में फेसबुक, व्हॉटसऐप, सोशल मीडिया पर फोटो लगाने के लिए ही पदयात्रा की जा रही है। पदाधिकारी भी मानते हैं कि ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता एक से पांच किमी तक की ही यात्रा कर रहे हैं। दूसरी ओर कई पदाधिकारी तो आसपास के इलाकों में घूमकर फोटो हाईकमान को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें