फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई के लिए स्पाइसजेट की विमान सेवा 10 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 10 जनवरी से स्पाइसजेट की चेन्नई के लिए नई विमान सेवा शुरू होगी। स्पाइसजेट का विमान एसजी 735 चेन्नई से शाम 4:25 बजे चल कर वाराणसी एयरपोर्ट पर 6:50 बजे शाम को पहुंचेगा। यही विमान एसजी 736 बन कर 7:35 बजे शाम को वाराणसी से चलकर 10:05 बजे रात को चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इसके पहले चेन्नई के लिए इंडिगो कीविमान सेवा संचालित होती थी लेकिन खराब मौसम के कारण उस विमान को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया। स्पाइसजेट के स्थानीय सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि पर्यटन और अध्यात्म की दृष्टि से वाराणसी और चेन्नई के बीच पुराना संबंध रहा है। कुंभ को देखते हुए इस विमान सेवा की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें