फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आपातकाल की बरसी पर सोमवार को बेनियाबाग मैदान में आम आदमी पार्टी की ओर से जन अधिकार रैली में आप प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने जो भी वायदे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो करोड़ रोजगार के नाम पर 84 प्रतिशत रोजगार चला गया। नोटबंदी से आतंकवाद की खत्म करने का दावा करने वाले जम्मू कश्मीर में पीडीपी से समर्थन लेने के बाद कहते हैं कि आतंकवाद बढ़ गया था। एक विधायक ने कहा कि ताजमहल तोड़ दो मुगलों ने बनवाया है। पहले कुतुबमीनार, राष्ट्रपति भवन, संसद और हावड़ा ब्रिज तोड़ो जो मुगलों और अंग्रेजों ने बनवाए हैं।
समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि जो इतिहास को मिटाना चाहते हैं, वे कब्रिस्तान में दफन हो जाते हैं। गंगा को साफ करने की बात सबसे पहले लोहिया ने 1953 में की थी। गांधी का नाम छिपाकर चश्मा लगाया जा रहा है। यह नकली लोकतंत्र है। नकाब उठाकर देखेंगे तो यह हिटलरशाही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं होता है। पश्चिमी यूपी में गाय का आतंकवाद है। हम गाय पालने को तैयार हैं चारे का पैसा सरकार दे।
विज्ञापन

अपना दल की नेता पल्लवी पटेल ने आप की लड़ाई को समर्थन देने की घोषणा की। शहनवाज हिंदुस्तानी ने गीतों के माध्यम से जोश भरा। इस मौके पर आप के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष संजीव सिंह, मुकेश सिंह, जितेंद्र तोमर, शकील अहमद और बृज कुमारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें