फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जगहों पर होगी विद्यापीठ की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की काउंसलिंग 29 जून से शुरू हो रही है। सभी पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। निर्धारित सीट से चार गुने अभ्यर्थियाें को प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग सात अलग- अलग संकायों में चलेगी। इसके लिए प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी समेत सात केंद्र समन्वयक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। 29 जून से चार जुलाई तक सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

29 व 30 जून को बीए में दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी। वहीं दो जुलाई को बीकॉम, बीलिब आईएससी, बीएससी बायो/मैथ, बीम्यूज, बीए मासकॉम, बीएफए, बीपीएड और एलएलबी की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वेरिफिकेशन फार्म भरना होगा। उसका प्रिंट आउट निकाल कर उस पर अंकित तिथि, समय और स्थान काउंसलिंग में शामिल होना होगा। कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र एक अगस्त 2015 के बाद का निर्गत होना चाहिए। जिनके पास इससे पहले का प्रमाण पत्र होगा वो काउंसलिंग से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें