फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में उम्मीदवारों को देना होगा आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव से उम्मीदवारों को नामांकन के दौरान आधार देना होगा। नगर निकाय चुनाव में पहली बार अब नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को आयोग द्वारा कंप्यूटराज्ड फार्म मिलेगा। आरओ व एआरओ द्वारा नामांकन फार्म ऑनलाइन फीडिंग के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन पर्ची मिलेगी। नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवार किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है। हालांकि प्रस्तावक उसी वार्ड का होना चाहिए। इसे लेकर निर्वाचन विभाग चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया इस चुनाव से पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएगी। उम्मीदवारों के नामांकन में पारदर्शिता बरतने के लिए आधार का प्रयोग किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन फार्मो की बिक्री नामांकन स्थलों पर होगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कंप्यूटराइज्ड फार्म दिया जाएगा। जिसमें उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जाति, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सहित आवेदक और एक प्रस्तावक नवीनतम फोटो भी लगाना होगा। नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों को फार्म की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें