फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश राज्यमंत्री काशी आए, 23 तक रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 21 से 23 जनवरी तक हो रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे वाराणसी आ गए। यहां पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय और स्थानीय अधिकारियों के साथ उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। सिंह 24 जनवरी तक यहां रहेंगे और सम्मेलन में आ रहे मेहमानों को इसी दिन प्रयागराज कुंभ ले जाएंगे। प्रयागराज कुंभ में प्रवासी मेहमानों के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विदेश राज्यमंत्री को बताया गया कि शनिवार से मेहमानों का आगमन शुरू हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से एयरपोर्ट से उनके गंतव्य तक स्वागत आदि की तैयारियों का निर्देश दिया। अधिकारियों से कहा कि मेहमानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। आयोजन से पहले आने वाले मेहमानों को शहर भ्रमण कराया जाए और काशी की धर्म, कला, संस्कृति से रूबरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें