फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के लिए लगेंगे अतिरिक्त सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को हंगामे के बीच हुई। भीषण गर्मी में पेयजल समस्या पर सभासदों ने हल्ला मचाया। कहा कि कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति का पाइप खुला है। बैठक में गर्मी और बरसात के मद्देनजर कई अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गोपीगंज में आयोजित बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती ने एजेंडा के चार बिंदुओं पर चर्चा की। आगामी बरसात को देखते हुए नगर के सभी नालों की सफाई के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों से सफाई कराने का निर्णय पालिका बोर्ड में लिया गया। इसी क्रम में नगर के तमाम सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर रखने का निर्णय पालिका में हर्ष ध्वनि के साथ प्रस्तावित हुआ। अप्रैल की आय और व्यय के बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान महिला सभासद माया देवी ने अधिशासी अधिकारी पर अनदेखी का आरोप लगाया। इस पर नोटिस को लेकर तीखी झड़प हो गई। कई सभासदों ने महिला सभासद के समर्थन में कहा कि नगर में अब भी सैकड़ों पेयजल के पाइप खुले हैं। सभासद को बिना अवगत कराए नोटिस जारी करना सम्मानजनक कार्य नहीं है। वहीं पेयजल की समस्या को लेकर महिला सभासद इंदिरा देवी ने भी पालिका में अपनी बातों को रखा। सभासद संगीता देवी ने पेयजल आपूर्ति में हो रही समस्याओं से पालिकाध्यक्ष को अवगत कराया। बैठक में अनूप जायसवाल, मजहरुला गुड्डू, आनंद मोदनवाल, संतोष मदनलाल, संदीप गुप्ता, सिंगार मौर्य, नरेंद्र दूबे, सुशील शुक्ला, अर्चना जायसवाल, मटरू यादव, पिंटू राइन, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें