फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में जयनाथ ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) 12वीं के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए। जवाहर नवोदय विद्यालय के विज्ञान वर्ग के छात्र जयनाथ सिंह ने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। जबकि कॉमर्स में दयावंती पुंज मॉडल स्कूल की छात्रा शिखा जायसवाल 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहीं। वह लड़कियों में नंबर वन रहीं। रिजल्ट आते ही होनहार खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद सीबीएसई 12वीं का परिणाम जैसे ही आया, सफल छात्र झूम उठे। उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राएं अपने करीबियों एवं परिवार वालों को मोबाइल से फोन कर सूचनाएं दे रहे थे। सीबीएसई 12वीं में एक बार फिर जवाहर नवोदय विद्यालय ने अपनी छाप छोड़ी। यहां के छात्र जयनाथ सिंह 96.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया। इसी वर्ग में स्कूल के आलोक मिश्रा 93 फीसदी और अनिकेत तिवारी ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में कॉमर्स की छात्रा शिखा जायसवाल ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉमर्स और बालिका वर्ग में टॉप किया। स्कूल में 54 छात्र- छात्राओं में 52 प्रथम श्रेेणी में उत्तीर्ण हुए। भदोही के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की रिया राय साइंस वर्ग में 93.20 प्रतिशत, चंद्रशेखर और श्रेया बरनवाल 90.60 फीसदी अंक प्राप्त किया। कॉमर्स में प्रिया जायसवाल 90.80 प्रतिशत, हम्माद अतहर खान को 90.40 प्रतिशत अंक मिला।
मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में साइंस वर्ग में अलअक्सा 92.8 प्रतिशत और कॉमर्स में अलकमा अंसारी ने 90 फीसदी अंक हासिल किया। ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल में खुशी सिंह 91.6 प्रतिशत, रजनीश अग्रहरि 90.4 प्रतिशत, अरपिता भट्ट 87.2 प्रतिशत, अतुल मिश्रा 87 प्रतिशत, दीक्षा विज 87 प्रतिशत और उद्धव मिश्रा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में शिखा के अलावा साइंस वर्ग में आभा जायसवाल, राजीव तिवारी 86.6 प्रतिशत, आकाश सिंह 84.8 प्रतिशत रहे। कॉमर्स में सुरेश मिश्रा 84.6 प्रतिशत, रामकुमार द्विवेदी ने 82.6 प्रतिशत प्राप्त किया। जंगीगंज के जयराजी देवी पब्लिक स्कूल में अखिलेश तिवारी ने विज्ञान वर्ग में 91.20 प्रतिशत, आदर्श केसरी 89 फीसदी, हर्षिता उपाध्याय 81 प्रतिशत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें