फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतुआ बाबा से मांगी 50 लाख की रंगदारी, मुन्ना बजरंगी के गुर्गों से हत्या कराने की धमकी

Sat, 18 Aug 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
जौनपुर जिले की मछलीशहर कोतवाली में ठेकेदार पर नामजद मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम के महंत महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा से 50 लाख की रंगदारी मांगने और मुन्ना बजरंगी के गुर्गों से हत्या कराने व मठ को बर्बाद करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सतुआ बाबा की तहरीर पर ठेकेदार सोनू जायसवाल के खिलाफ जौनपुर जिले की मछलीशहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


सतुआ बाबा ने बताया कि मछलीशहर के राकेश मणि जायसवाल और लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल का परिवार उनसे जुड़ा था। राकेश मणि का पुत्र सोनू ठेकेदारी करता है। सोनू ने उनसे संपर्क कर कहा कि आपका ऊंचे ओहदे के लोगों से मिलना-जुलना है। कोई बड़ा काम दिलवा दें तो आपके मठ को मालामाल कर दूंगा। इस पर उसे डांट दिया था। सोनू नाराज हो गया।

इसी बीच मछलीशहर बाईपास पर सोनू मैरिज हाल बनवाने लगा। इस पर लक्ष्मी प्रकाश व ओमप्रकाश से विवाद हो गया। लेकिन सुलह समझौते के बाद मैरिज हाल बन गया। सोनू की माफियाओं से सांठगांठ है। मैरिज हाल की जगह कम पड़ने पर वह लक्ष्मी प्रकाश के हिस्से की जमीन पर कब्जा करने लगा।
विज्ञापन


इसकी लक्ष्मी प्रकाश और ओमप्रकाश ने सतुआ बाबा से भी शिकायत की थी। इस पर सोनू को बाबा ने मना किया तो उसने धमकी देते हुए बाबा के धर्म और मठ के संबंध में अपशब्द कहे। साथ ही धमकी दी कि मुन्ना बजरंगी के गुर्गों से जब चाहूं तुम्हें जान से मरवा सकता हूं।

तुम्हारे मठ-मंदिर में ताला लगवा सकता हूं।  फर्जी नामों से उसने 50 लाख रुपये की मांग की और न देने पर हत्या की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली मछलीशहर में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें