लायंस इंटरनेशनल (डिस्ट्रीक-321 ई) के चयनित मंडलाध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा ने बताया कि मंडल के 27 जिलों में कुल 110 से अधिक क्लब हैं। बनारस में 24 क्लब हैं। क्लब के सदस्य प्राथमिक स्कूलों से लेकर मलिन बस्तियों तक सेवा कार्य करते हैं। उनको नए सत्र के लक्ष्य दिए जाएंगे।
इनकी ये है सेवाएं
रोटरी क्लब कुंभ मेला में लोगों के आंखों के ऑपरेशन, वैक्सीनेशन के अलावा वाटर कूलर और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराता है। जबकि लायंस क्लब स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गरीबों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराता है। गरीब लड़कियों की शादी, प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेने जैसे कई सेवा कार्य किए जाते हैं।
नेकी की दीवार बना सहारा
पूर्व रोटरी क्लब की अनूठी सेवाद नेकी की दीवार है, जो गरीबों व जरूरतमंदों के लिए सहारा बना है। रोटरी के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि शहर में कुछ स्थानों पर नेकी की दीवार बनाई गई है। इसके जरिये पुराने कपड़े, घरों की सजावटी आदि सामग्री देने और लेने की व्यवस्था है।