फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में जाकर जमीन संबंधी विवादों को सुलझाएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने के लिए गांवों में पुलिस और प्रशासन की दस सदस्यीय संयुक्त टीम जाएगी। इसमें तहसीलदार या नायब तहसीलदार या राजस्व निरीक्षक के साथ चार लेखपाल और संबंधित थाने के थानेदार या दरोगा और चार कांस्टेबल शामिल होंगे। यह टीम न्यायालय में विचाराधीन जमीन से जुड़े मामलों को छोड़कर अन्य विवादित मामलों को गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से सुलझाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक जनवरी से 31 मार्च तक जमीन संबंधी विवादों को अभियान चलाकर समाधान कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम गांव-गांव जाकर जमीन से जुड़े विवादित मामलों सुलझाएगी। प्रत्येक हफ्ते में दो दिन इसके लिए निर्धारित किया जाएगा। जो भी टीम जिन गांवों को भूमि विवाद रहित घोषित करेगी उनका जिलाधिकारी और एसएसपी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद निस्तारित प्रकरण की संख्या और विवरण की जानकारी प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। इस बारे में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने बताया कि टीम का गठन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 31 मार्च तक जमीन विवाद से जुड़े प्रकरण का निस्तारण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें