फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह बाजार में खुद तोड़ रहे निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सड़क और पटरी पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। रविवार को मंडुवाडीह बाजार में दर्जनों अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई से कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा है। सोमवार को मंडुवाडीह चौराहे से थाने वाले मार्ग पर सड़क पर कब्जा कर मकान और दुकान बनाने वाले खुद उसे तोड़ रहे थे। वहीं रविवार को तोड़े गए अतिक्रमण को हटाने का काम जारी था।
विज्ञापन

मंडुवाडीह चौराहे से रेलवे क्रासिंग वाले मार्ग पर तो अतिक्रमण हटा दिया गया लेकिन चौराहे से थाने वाले मार्ग पर आधी सड़क तक कब्जा किया गया है। जब तक इसे हटाया नहीं जाएगा तब तक चौराहे पर जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी। इस मार्ग पर भी उपासना स्थल बने हैं। वहीं आगे मंडुवाडीह थाना भी है। क्षेत्रीय लोग अब अटकलें लगा रहे हैं कि जब रविवार को उपासना स्थल को हटा दिया गया तो थाने पर भी कार्रवाई होगी। चौराहे से थाने तक प्रशासन अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली है। प्रशासन के खौफ से साल भर पहले लगे निशान के आधार पर लोग खुद निर्माण तोड़ने लगे हैं।
एसीएम चतुर्थ सुशील गौड़ ने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई डीरेका, सुंदरपुर इलाके में होनी है। लेकिन इससे पहले मंडुवाडीह बाजार का भी निरीक्षण किया जाएगा। चौराहे से थाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण चिह्नित है उसे भी ढहाया जाएगा। उपासना स्थल के लिए क्षेत्रीय लोगों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें