साथ ही सरकार ने जेवर एयरपोर्ट के पास 1000 एकड़ में बन रही फिल्म सिटी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस समय प्रदेश भर में 100 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है। अब मुंबई ही नहीं, बल्कि दक्षिण की काफी फिल्में यहां शूट हो रही है। यहां के विषयों को अगर फिल्मों में उठाया जाता है, तो सरकार ऐसी फिल्मों को सब्सिडी देकर प्रोत्साहित भी करती है।
वाराणसी में महोत्सव कराने का मकसद काशी की दिव्यता और भव्यता को पूरे देश को दिखाना था। हाल ही में मुंबई गया था, तो पता चला कि वहां करीब 60 फीसदी कलाकार उत्तर प्रदेश से हैं और उनमें सबसे अधिक पूर्वांचल से थे। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नोएडा के विधायक धीरेंद्र सिंह, सांसद रवि किशन, सतीश कौशिक और राजू श्रीवास्तव थे।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी अब सिर्फ प्राचीन शहर ही नहीं रहा। यह आधुनिक शहर भी हो गया है। रोडवेज, एयरवेज, पोर्ट, रोड सभी क्षेत्रों में विकास हुए हैं। मंगलवार को काशी फिल्म महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिल्म महोत्सव के लिए संगीत, ज्ञान, अध्यात्म की धरती काशी से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है।
इतने शानदार आयोजन के लिए यूपी सरकार को बधाई। काशी बदल रही है और बदलाव जुड़ते जा रहे हैं। कॉरिडोर के रूप में ऐसी विरासत बचाने का कार्य 250 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है। कहा कि यह समारोह आगे भी आयोजित होगा। इससे यहां के टूरिज्म के साथ स्थानीय कलाकारों को भी फायदा मिलेगा। कन्वेंशन सेंटर के रूप में पीएम मोदी ने उत्तम स्थान दिया है। इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।