बीएचयू के सांख्यिकी विभाग के 38 छात्रों को अलग-अलग कंपनियों में नौकरी मिली है। ऑनलाइन कैंपस चयन में एमएससी की एक छात्रा और छात्र को सबसे अधिक 11.40 लाख सालाना पैकेज मिला है जबकि अन्य छात्रों को भी न्यूनतम आठ लाख के पैकेज पर चयनित किया गया है।
विभाग के प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो. केके सिंह ने बताया कि 2020-22 बैच के छात्रों को सांख्यिकी अन्वेषक, डॉटा साइन, परामर्शदाता, बिजनेस एनालिस्ट की नौकरी मिली है। एमएससी की छात्रा शिप्रा सिंह और छात्र धीरज वर्मा को परामर्शदाता पद पर 11.40 लाख का पैकेज मिला है। बताया कि 38 में से 14 का चयन पिछले महीने हुआ था। इसमें ऐश्वर्य विजयलक्ष्मी, अंशिका गुप्ता, अनुब्रता रॉय, अर्पित बाजपेयी, आयुष शर्मा, नीलिशा मालती, प्रणय कृष्णा, समीर कुमार शर्मा, सौरभ उपाध्याय, सुदिप्ता बनर्जी, प्रियंका कुमारी बरनवाल, रिजु दास, उर्मिषा चटर्जी का दस लाख सालाना पैकेज पर चयन किया गया है। छह माह के इंटरर्नशिप के दौरान चालीस हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा। पिछले सप्ताह चयनित मयूरी कुमारी, नेहा सिंह, शांभवी पाठक, सिद्धिमा सिंह, दीपतीर्था चटर्जी, नेहा झा, सौविक मंडल, विधिका दूबे को 10.28 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही आकृति पंकज, नितेश कुमार अग्रवाल, प्रज्जवल पांडेय, शंकर गुलाठी, अनवेशा, विवेक उपाध्याय, चाहत गुप्ता, प्रसून सिंह, शिवांगी, सौविक घोष, सुभाजीत दास, तान्या शर्मा, उदिता गोस्वामी और यश्वासा वर्मा को 8.15 लाख रुपये का पैकेज मिला है।