जीआरपी रविवार को संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दाैरान युवक पर शक होने के बाद उससे पूछताछ और चेकिंग की गई। उसके बैग से रुपयों की गड्डी मिलते ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।
कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने हवाला का पैसा ले जाने वाले राजस्थान के सोनू को गिरफ्तार किया है। सोनू बिना वैध कागज के पिट्ठू बैग में 500 और 200 रुपयों की गड्डियां लेकर सासाराम जा रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जीआरपी ने रविवार सुबह करीब 2:30 बजे कैंट स्टेशन से चेकिंग के दौरान न्यू फुट ओवरब्रिज के पास से उसे पकड़ा गया। सोनू कोलकाता निवासी एक व्यक्ति के कहने पर रुपये लेकर जा रहा था।
प्राथमिकी जांच में जीआरपी व्यापारियों से कलेक्शन की बात कही, लेकिन हवाला का पैसा होने की आशंका जताई जा रही है। बीकानेर (राजस्थान) निवासी सोनू शर्मा रामकटोरा में किराए के कमरे में रहता है। आयकर विभाग की मौके पर पहुंच कर जांच कर रही थी। आरोपी वाराणसी में मिर्च मसाला का कारोबार करता है।