फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 328 आतंकी सक्रिय छह से ज्यादा आजमगढ़ के, आतंकियों को पकड़ने के लिए जारी हुआ अलर्ट

Tue, 13 Aug 2019 05:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने पर बौखलाए कुछ आतंकी संगठनों के धमाके की धमकी दिए जाने के खुफिया इनपुट पर गृह मंत्रालय ने देश में सक्रिय 328 आतंकियों की सूची जारी की है। इनमें आजमगढ़ जिले के छह से अधिक संदिग्धों के भी नाम शामिल हैं। सरकार के एलर्ट घोषित करने के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है और जगह-जगह जांच शुरू करा दी है। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आतंकियों की सूची में आजमगढ़ के रहने वाले डा. शहनवाज, बड़ा साजिद, मो. खालिद, मिर्जा, एहतेशाम बेग, वाशिद बिल्ली, शादाबा आदि के नाम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक यह सभी संदिग्ध दिल्ली में हुए बाटला एनकाउंटर के बाद से ही फरार हैं। इनकी फरारी के बाद खुफिया एजेंसियों की तरफ से हुई जांच में देश के अन्य शहरों में हुए कई सिलसिलेवार बम धमाकों में भी इनकी संलिप्तता उजागर हुई है। कई प्रदेशों की जांच एजेंसियों की तरफ से इन फरार संदिग्धों पर दस से 15 लाख रुपये तक का इनाम घोषित है। सरायमीर थाने की पुलिस द्वारा इन सभी की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। खुफिया विभाग से ही पता चला कि जिले के फरार ज्यादातर संदिग्ध आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन सहित अन्य संगठनों से जुड़कर देश विरोधी गतिविधियों में लगे हुए हैं। सरकार के सूची और एलर्ट जारी करने के बाद डीजीपी ने भी प्रदेश में सक्रियता बरतने का निर्देश दिया। 

पुरस्कार घोषित इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे तंत्र को सक्रिय किया गया है। मंडल के तीनों जिलों में सक्रियता बढ़ा दी गई है। फरार आतंकियों में इंडियन मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तैयबा, सिमी, जैश-ए-मोहम्मद, अंसार गजावत, अलहिंद कश्मीर सहित अन्य संगठनों के सदस्य हैं। -मनोज तिवारी , डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें