फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 150 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में 2019 में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 150 केंद्रों पर कराई जाएगी। पिछले साल की तुलना में इस बार पांच केंद्र बढ़े हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्राें पर मुहर लगाते हुए शनिवार को सूची जारी कर दी गई। केंद्र निर्धारण के बारे में यदि किसी विद्यालय को आपत्ति होगी तो वह डीआईओएस आफिस में 11 नवंबर तक अपनी आपत्ति आनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

इस बार सात फरवरी से बोर्ड परीक्षा कराई जानी है, इसको लेकर परीक्षा समय सारिणी तो पहले ही जारी की जा चुकी है अब जिलेवार परीक्षा केंद्रों की सूची भी बोर्ड ने जारी कर दी है। पिछले साल की तुलना में इस बार परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एक ओर जहां वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी लगाए जाने का आदेश दिया गया है, वहीं कमरे में छात्र संख्या का भी कड़ाई से पालन करने का निर्देश बोर्ड ने दिया है। इसके तहत एक कमरे में 25 से अधिक छात्र नहीं बैठ पाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सूची को कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कराया जा चुका है। इस बारे में आपत्ति 11 नवंबर को शाम 5 बजे तक कार्यालय में या फिर आनलाइन माध्यम से diosvaranasi@gmail.com पर दी जा सकती है। इसके बाद किसी तरह की आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जा सकेगा।
000000
माध्यमिक शिक्षक संघ ने लगाया अनियमितता का आरोप
केंद्र निर्धारण पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने अनियमितता का आरोप लगाया है। शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा है कि कम इंडेक्स वाले विद्यालयों को अच्छे विद्यालयों से ज्यादा तरजीह दी गई है, जो नियमों के विपरीत है। समय रहते यदि बोर्ड ने गड़बड़ी में सुधार नहीं किया तो सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें