फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई का रिपोर्ट कार्ड : वाराणसी ‘फर्स्ट डिवीजन’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वच्छता जागरूकता के मामले में वाराणसी 29वें स्थान पर रहा। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कराए गए सर्वे में वाराणसी को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है और पिछले साल की रैंकिंग में भी तीन अंकों का सुधार करते हुए यह 32 से 29 स्थान पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर हैं। चंडीगढ़ को तीसरा और दिल्ली को चौथा स्थान मिला है।
विज्ञापन

देश के शहरों में साफ-सफाई का हाल बताने वाली स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट आ गई है। इस बार बनारस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। साफ-सफाई के मामले में पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करते हुए वाराणसी ने हर क्षेत्र में बेहतर अंक जुटाए। प्रदेश के साथ ही देश में भी बनारस ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में करीब 70 बिंदुओं में प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग की गई। जनवरी माह में हुए एप्प पर यह सर्वे कराया गया था। वाराणसी को कुल 3052 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान और देश में 29वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें