फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जनता संग किया घात

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को केंद्र सरकार के चार साल पूर्ण होने पर जिला कमेटी ने विश्वासघात दिवस मनाया। केंद्र सरकार पर जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला कार्यालय पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार की आलोचना किया। सरकार की असफलताओं को गिनाते हुए कहा कि सरकार ने लोगों के साथ विश्वासघात किया। 2014 में प्रधानमंत्री ने जनता से दो करोड़ नौकरियां, महंगाई, भ्रष्टाचार समेत बेहतर विकास का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा अब तक पूर्ण नहीं हुआ। भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी और सांप्रदायिकता के भरोसे चुनाव जीतना चाहती है। जनता भाजपा के विश्वासघात को समझ चुकी है। 2019 में भाजपा को सत्ता से बेदखल होना होगा। सरकार से समाज का कोई भी वर्ग खुश नही है। किसान, युवा, व्यवसायी, मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक सभी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है। इस मौके पर जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, संजीव दुबे, माबूद खान, सिद्धार्थ मिश्र, राजेश पांडेय, गुलजारी उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, जान मुहम्मद, अनिल मिश्र, माया शंकर उपाध्याय, विनय दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें