फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न से वंचित महिलाएं पहुंची तहसील

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के चकमीरा शाह अहमदगंज मोहल्ले के तीन दर्जन से अधिक परिवार खाद्यान्न के लिए भटक रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोटा निरस्त होने के बाद उन्हें जिस दुकान से उन्हें संबद्ध किया गया हैं, वहां से भी उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल रहा। इससे परेशान करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं शनिवार को तहसील पहुंचीं और एसडीएम से खाद्यान्न दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

महिलाओं का नेतृत्व कर रहे नजरुद्दीन ने बताया कि अप्रैल में आपूर्ति विभाग ने रेणुका गुप्ता का कोटा निरस्त कर उन लोगों को एक किलोमीटर दूर गोपालकुंज के कोटेदार ओमप्रकाश द्वितीय से संबद्ध कर दिया था। मई में लोग जब राशन लेने गोपालकुंज पहुंचे तो कोटेदार ने सूची में नाम न होने की बात कह कर लौटा दिया। उपजिलाधिकारी सुनील यादव को पत्रक देकर कहा कि उनका मई का राशन कहां गया पता लगाया जाए और मोहल्ले में ही नया कोटा आवंटित कर उससे संबद्ध किया जाए। पत्रक देने वालों में सितारा बानो, मुन्नी देवी, चंदा देवी, नसीबुन्नसिा, नगीना बानो, शहरुन्निसा, रुबीना बानो, सीमा देवी, ललती देवी, सेवा देवी, गुड्डन देवी, श्याम कुमारी, कृष्णा देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें