फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ही रखेंगे खुशहाल दुनिया की बुनियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वैश्विक स्तर पर शांति, विकास, बेहतर स्वास्थ्य, तकनीकी उन्नयन आदि मुद्दों पर रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने युवाओं से आगे आने का आह्वान किया है। वे चाहते हैं कि आने वाले दिनों में युवा ही खुशहाल दुनिया की बुनियाद रखें। बीते 14-22 अक्तूबर तक रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में उन्होंने युवाओं से इस मुद्दे पर संवाद किया। महोत्सव में प्रतिभाग करने गए बीएचयू के पांच में से दो छात्रों अरुण प्रकाश और तनय कुमार को भी संवाद का मौका मिला। महोत्सव से लौटे दोनों छात्रों ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने दुनिया के मौजूदा हालात में बदलाव के लिए युवाओं पर भरोसा जताया।
विज्ञापन

युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से रूस के सोची शहर में आयोजित महोत्सव में भारत समेत 185 देशों के करीब 25 हजार प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें बीएचयू के अतुल कुमार, मनीष रंजन और सौरभ मिश्रा ने भी प्रतिभाग किया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ आयोजित संवाद में भागीदारी के लिए विश्व के 200 छात्रों का चयन किया गया था। पहली बार राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के बाद ये छात्र उत्साहित हैं और इसे जीवन की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। इसके अलावा अतुल कुमार, सौरभ मिश्रा ने जहां खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीते वहीं मनीष रंजन ने भारत और रूस के आपसी संबंधों की विवेचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें