फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास से खाली कराए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। इंद्रपुर में बने कांशीराम आवास में रविवार को अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। वीडीए, प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर 30 अवैध कब्जेदारों को बाहर खदेड़ दिया और आवास खाली करा दिए गए। यहां 434 आवासों में अवैध ढंग से लोग कब्जा कर रह रहे हैं। वीडीए सचिव विशाल सिंह, एसीएम प्रथम सुशील कुमार गौंड, एसीएम चतुर्थ नीता यादव, सीओ कैंट और शिवपुर थानाध्यक्ष की मौजूदगी में दिनभर कार्रवाई चली।
विज्ञापन

एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि मंगलवार तक बाकी बचे 404 आवासों को भी अवैध कब्जेदारों से खाली करा लिया जाएगा। कांशीराम आवास में 434 आवास अभी तक किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं। उसमें बतौर किराएदार और कब्जा करके रह रहे लोगों से आवास खाली कराए जा रहे हैं। रविवार को चले अभियान के दौरान 30 आवास खाली कराए गए। जो लोग अभी कब्जा किए हुए हैं उन्हें सोमवार तक की मोहलत दी गई है। इन आवासों को खाली कराकर पात्रों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें