फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के 30 हजार विद्यार्थी अपने 2000 प्रोफेसरों को देंगे नंबर, करेंगे मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के 30 हजार से ज्यादा छात्र और छात्राएं अपने 2000 से ज्यादा प्रोफेसरों को नंबर देंगे। उनके द्वारा पढ़ाए गए पूरे सिलेबस और उसकी क्वालिटी की समीक्षा करेंगे। इसमें मिले रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय के कोर्स और पठन पाठन में संशोधन और अपडेट का काम किया जाएगा। बृहस्पतिवार को बीएचयू में ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम को लागू कर दिया गया है। इसके तहत हर कोर्स के अंतिम सेमेस्टर में परीक्षा से ठीक पहले पढ़ाए गए पेपर के बारे में छात्र और छात्रा ऑनलाइन फीडबैक दे सकेंगे।
विज्ञापन


बीएचयू के बनाए नमस्ते बीएचयू मोबाइल एप और नमस्ते बीएचयू वेबसाइट (https://namaste.bhu.edu.in/) पर फीडबैक फॉर्म भरना होगा। फीडबैक देने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर से नमस्ते बीएचयू एप में लॉग-इन करना होगा। सेमेस्टर परीक्षाओं के शुरू होने से पहले उन्हें पढ़ाए गए पेपर्स के बारे में जानकारियां देनी होंगी।

2026 में सबसे पहले मिलेगा फीडबैक
नई व्यवस्था लागू होने के बाद पहली बार साल 2026 में होने वाली अंतिम सेमेस्टर परीक्षा से पहले सभी स्नातक और परास्नातक विद्यार्थी खुद से फीडबैक फॉर्म भरेंगे। इस व्यवस्था की शुरुआत करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह नया फीडबैक सिस्टम न केवल उत्कृष्ट शिक्षकों की पहचान और उनकी तरफदारी में भी काफी मदद करेगा। इस फीडबैक से शिक्षण पद्धतियों को बेहतर बनाने के लिए कई रचनात्मक सुझाव भी मिलेंगे।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर समेत कई पदों के लिए प्रोफेसरों ने भेजा फीडबैक
प्रो. चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि विद्यार्थियों से मिले फीडबैक विश्वविद्यालय के कोर्स में संशोधन और अपडेट करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। कुलपति ने ऑनलाइन फीडबैक की चर्चा स्वतंत्रता भवन सभागार में अपने पहले छात्र संवाद और स्वतंत्रता दिवस पर कर चुके थे। अब इसे लागू कर दिया गया है। इस ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम से पहले बीएचयू में इसी तरह से चीफ प्रॉक्टर और छात्र अधिष्ठाता से लेकर कई बड़े पदों चयन के लिए बीएचयू के प्रोफेसरों से ऑनलाइन राय मांगी गई थी। इसके तहत प्रोफेसरों ने भी अपना फीडबैक कुलपति को भेज दिया है। अब इसका भी रिव्यू कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें