फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत महाविद्यालयों में 25 नवंबर तक बढ़ी दाखिले की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्कृत महाविद्यालय में प्रथमा से लेकर आचार्य की कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए अंतिम तारीख को 25 नवंबर तक बढ़ा दिया है। बुधवार को कुलसचिव राकेश कुमार ने इसकी सूचना भी जारी कर दी है। महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। छात्र हित में प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री प्रथम, तृतीय, पंचम एवं आचार्य प्रथम व तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश के लिए तिथि को बढ़ाया गया है। अभ्यर्थी महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेशावेदन पत्र भरने से पहले दिशा निर्देशों को पढ़ लें तथा प्रवेश निर्देशिका के नियमों के अनुसार विषय की प्रविष्टियों का चयन करें। ऑनलाइन पद्धति से पूर्व भांति कॉलेज लागिन के माध्यम से आवेदन भरने के लिए अभ्यर्थियों के लिए कक्षावार ऑनलाइन वेबसाइट प्रवेश सत्र 2025-26 विकल्प पर उपलब्ध होंगे। कुलसचिव ने कहा कि सभी महाविद्यालय अपनी प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक अवश्य पूर्ण कर लें। यह अंतिम अवसर है और इसके बाद किसी के प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें