फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 26/11 के मुंबई हमले की पीड़िता बोली तहव्वुर राणा को फांसी दो, बयां किया दर्द

Thu, 10 Apr 2025 05:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मुंबई हमले के सह साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है। इस हमले के दौरान ग्रेनेड से घायल हुई महिला सुनिता यादव ने आतंकी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बोली उसे फांसी दो।
विज्ञापन
मुंबई हमले की पीड़िता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26/11 के मुंबई हमले के सह साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है। इस हमले के पीड़ित इस आतंकी के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। वाराणसी की रहने वाली सुनिता यादव आज भी उस दिन को याद करके सहम जाती है।

विज्ञापन


सुनिता ने बताया कि ये उस दिन भीटी स्टेशन पर अपने भाई बेटी और पहले पति के साथ मौजूद थी। अचानक भगदड़ मचती है और गोली की आवाज आती है जब तक कुछ समझ पाती ये भी बम का शिकार हो जाती हैं। इस घटना में इनके पति की मौत हो जाती है।
विज्ञापन


हालांकि अभी सुनिता का दूसरा विवाह हो चुका है लेकिन उस वक्त का मंजर आज भी इन्हें डरा देता है। ये आतंकी के लिए फांसी की सजा मांग रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें