नौकरी के झांसे में आकर आबू धाबी में गए एक युवक को बॉर्डर फोर्स ने गोली मार दी। घायल व्यक्ति की दो दिन पहले मौत हो गई। इस गोली बारी में युवक के दो अन्य साथी घायल हैं। फोन पर पुत्र के साथियों से मां को यह जानकारी मिलने के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। माता मीला देवी ने डीएम को ज्ञापन देकर बेटे के शव को घर मंगाने की गुहार लगाई है। साथ ही पीएम, सीएम और एसएसपी को भी पत्र लिखा है। परिवार में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था।
ये है पूरा मामला
मां मीला देवी ने बताया कि एजेंट के झांसे में आकर उनका बेटा सोनू दुबई के बजाए अबू धाबू में नौकरी करने चला गया। उसकी कंपनी एनपीसी ट्रोजन यूएई ओमान बॉर्डर पर है। तीन दिन पहले उसके साथी का फोन आया कि सोनू और दो-तीन अन्य पड़ोसी खाना खाने के बाद यूएई ओमान बॉर्डर के करीब टहल रहे थे। तभी गोली चलने की आवाज आई।
दो साथियों को हिरासत में ले लिया गया तो वहीं सोनू को गोली लगी और तब से वह लापता है। किसी को कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। बाद में जानकारी मिली कि गोली से घायल सोनू की अस्पताल में मौत हो गई।
ये भी पढ़ें; आसमान से बरसी आफत: आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत, खेत का काम छोड़ भागे लोग; मची चीख-पुकार
परिवार को जब से यह सूचना मिली तो उन्होंने बेटे का शव मंगाने के लिए पीएम, सीएम, विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। वहीं डीएम व एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। सोनू दो बहनों और भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सानू के दो पुत्री और एक पुत्र है।