बांसडीहरोड। विकास खंड दुबहड़ अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेन्द्र चन्द्रपुरा में चिकित्सक के नहीं आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर परिवहन मंत्री व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि चन्द्रपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ग्रामीणों के बेहतर इलाज के लिए सीएचओ (चिकित्सक) की पिछले वर्ष तैनाती हुई थी। लगभग एक माह तक चिकित्सक उपकेन्द्र चन्द्रपुरा पर आकर लोगों का इलाज की, लेकिन उसके बाद से कई माह से केन्द्र पर नहीं आ रहे हैं। कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
हस्ताक्षर अभियान में करीब 250 लोगों ने हस्ताक्षर कर परिवहन मंत्री व जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर उपकेन्द्र चन्द्रपुरा में सीएचओ (चिकित्सक) की तैनाती करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से दारोगा सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रंजना देवी, बृजेश सिंह, पप्पू सिंह, सूर्या शर्मा, अशोक सिंह, गुड़िया देवी आदि रहे।