फरार घोषित आठ शराब के अवैध कारोबारियों किशन यादव, रवि यादव, रणजीत उर्फ रंजीत यादव, निवासी अताईपुर थाना फूलपुर, हिरदेश कुमार यादव निवासी जप्टापुर पकड़ी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, राहुल कुमार यादव निवासी सरावा, थाना दीदारगंज, श्यामलाल यादव निवासी संग्रामपुर थाना दीदारगंज, संजय सोनी निवासी छाछू मौहल्ला, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर व बृजेश अग्रहरि उर्फ कल्लू निवासी नवानगर पैकौली थाना जलालपुर जनपद अंबेडकरनगर पर एसपी सुधीर कुमार सिंह ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
इधर, शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में छापा मारा। इस दौरान एक स्थान पर कार से शराब बेच रहे अखिलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा भाग गया। पुलिस ने कार से अवैध शराब भी बरामद की। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने हरिहरपुर बीट आरक्षी आनंद कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। एसआई राकेश सिंह व एसओ कंधरापुर दिनेश कुमार सिंह पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।