इसके बाद अधिकारियों ने कुछ विमान यात्रियों को अगले दिन का टिकट उपलब्ध कराया तो कुछ यात्रियों को उनके सुविधा अनुसार किराया वापस कर दिया गया। स्पाइसजेट के अधिकारियों ने बताया कि कनेक्टिंग विमान से 20 यात्रियों को मुंबई वाया अहमदाबाद भेजा गया।
वहीं बाकी बचे यात्रियों के लिए दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि सोमवार को भी मुंबई जाने वाली पांच विमानों को निरस्त करने का फैसला किया गया था। तब एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने काफी हंगामा किया था।
मंगलवार भोर में आंधी, बारिश के चलते बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। एहतियातन कई इलाकों की आपूर्ति बंद कर दी गई। कुछ इलाकों में शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। दोपहर 12 बजे तक बिजली व्यवस्था सही हुई। लेकिन देर रात तक कई इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही।
पन्नालाल पार्क उपकेंद्र से बिजली कटौती से लोगों को पानी की भी दिक्कत झेलनी पड़ी। शाम को भी कई बार आधे से एक घंटे तक बिजली गुल हुई। चूंकि प्राइवेट नौकरी करने वाले तमाम लोग इन दिनों कोरोना काल में घर से ही काम कर रहे हैं। लिहाजा बिजली कटौती के चलते उनका काम भी प्रभावित हुआ। हालांकि बारिश के चलते सुबह वरुणापार के अन्य वितरण उपकेंद्रों समेत नगर के विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में भी बिजली का संकट बना रहा।
इसके चलते सुबह पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बिजली संकट के चलते कुरसातो एवं दिनदासपुर उपकेंद्र से भी कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध होने से दर्जनों गांव में अंधेरा छाया रहा।
विद्युतकर्मी उखड़े और लटके पोलों को दुरुस्त करने, टूटे तार जोड़कर बिजली व्यवस्था चालू करने में लगे रहे। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया जहां जहां से सूचना आई। वहां लाइन को दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।