फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस को रोक कर सातवीं के छात्र को पीटा, चालक को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत अशोक बिहार कॉलोनी में गुरुवार की शाम होलापुर स्थित संत अतुलानंद रेजीडेंसियल एकेडमी की बस रोक कर बाइक सवार तीन लोगों ने कक्षा सात के छात्र की पिटाई की। विरोध करने पर चालक और खलासी को धमकी दी गई। चीखपुकार सुन मौके पर लोग एकजुट हुए तो हमलावर भाग निकले। बताया जाता है कि आठ माह पूर्व भी हमलावरों ने इसी स्थान पर स्कूल बस को रोक कर चालक और बच्चों की पिटाई की थी। मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पहडि़या क्षेत्र स्थित अशोक बिहार कॉलोनी में गुरुवार की शाम संत अतुलानंद रेजीडेंसियल एकेडमी की बस बच्चों को छोड़ने गई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान बाइक सवार पहडि़या निवासी पुनीत यादव ने बस रुकवाई। बस के रुकने के साथ ही पुनीत और उसके दोनोें साथी कक्षा सात के एक छात्र को नीचे उतारकर पीटने लगेे। शोरगुल हुआ तो लोगों को मौके की ओर आता देख तीनों भाग निकले। कक्षा सात के जिस छात्र की पिटाई की गई है उसके अभिभावकों ने मेडिकल मुआयना कराने से मना कर दिया। मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल दिव्या शर्मा कैंट थाने पहुंची। स्कूल प्रबंधन की तहरीर के आधार पर पुनीत और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें