वाराणसी। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। मंगलवार को मैदागिन स्थित कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों नेताओं को नमन किया और उनके कार्यों को याद किया।
सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि आज के दिन का संयोग देखिए एक लौह पुरुष ने जन्म लिया और एक लौह महिला देश पर शहीद हो गईं। पूर्व विधायक अजय राय ने सरदार पटेल की सोच को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत रत्न वल्लभ भाई पटेल ने कहा था मैं आरएसएस को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता देता हूं और कहता हूं कि वो देश में अशांति पैदा करके प्रशासन को पंगु न बनाएं। संगोष्ठी सभा मे सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया एवं धन्यवाद ज्ञापन शहर अध्यक्ष सीताराम केसरी ने किया। इस दौरान सीताराम केसरी, सतीश चौबे, बैजनाथ सिंह, राजेश्वर पटेल, श्रीराम केसरी, अशोक पाण्डेय,राकेशचंद्र, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र मिश्रा, फसाहत हुसैन, हसन मेंहदी, रविशंकर पाठक आदि उपस्थित थे।
वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को नमन किया। अध्यक्षता भूपेंद्र प्रताप नारायण सिंह ने की। रामनगर संवाददाता के अनुसार नगर के वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने मंगलवार को प्राचीन कूप पर पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि राजेन्द्र गुप्ता और विपिन सिंह की अगुवाई मे मनाया गया।