फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की कायल हुईं क्रिकेटर अंजुम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और पद्मश्री अंजुम चोपड़ा को विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी ने मोह लिया। बीते शुक्रवार को बीएचयू आईआईटी के कार्यक्रम में वह यहां आई थीं। उस दौरान उन्होंने गंगा घाटों की सैर की थी। नाव से गंगा आरती का नजारा देखा था। यहां से लौटने के बाद मंगलवार को एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ‘काशी में अहले सुबह गंगा में नाव की सैर, काशी विश्वनाथ का दर्शन, यही है इस ऐतिहासिक शहर की खूबसूरती।’ यहां के फोटो के साथ यह भी लिखा कि ‘काशी के घाट पर गंगा आरती और पूजा, श्रद्धालु, मंत्रोच्चार और वातावरण में चारों ओर हर्ष। कुछ इस तरह का नजारा होता है काशी के घाट पर गंगा आरती और पूजा के वक्त।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें