फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, वीसी का रवैया ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू कैंपस में छात्रा से छेड़खानी के बाद हुए बवाल के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने कुलपति को जिम्मेदार ठहराया है। दो दिन तक मामले की छानबीन के बाद आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अगर वीसी चाहते तो इतना बड़ा बवाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि कुलपति के पास छात्राओं से मिल कर उनकी समस्या सुनने का भी समय नहीं था। बताया कि वीसी का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया, मैसेज भेजा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उनका रवैया ठीक नहीं है। अब आयोग में तलब कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में अध्यक्ष ने कहा कि 22 सितंबर को धरने पर बैठीं छात्राओं से कुलपति को मिलना जाना चाहिए था। अगर वह छात्राओं के चले जाते तो ये आज परिस्थितियां नहीं होतीं। कुलपति की संवादहीनता की वजह से ही कैंपस में इतना बड़ा बवाल हुआ। पूरी घटना के लिए वीसी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। अध्यक्ष ने बताया कि कुलपति से मिलने के लिए फोन किया। अपने नाम और पद के साथ ही बातचीत का कारण लिखकर मैसेज किया लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। अब उन्हें समन जारी कर तलब किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में अध्यक्ष ने कहा कि कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा और समानता अहम है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें