फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के नाम पर छिड़ी जंग, उलझा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में महापुरुषों की प्रतिमा लगाने को लेकर छात्रनेताओं-विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच जंग तेज हो गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा परिसर में लगवा ली है, महामंत्री स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगवाने की तैयारी में है। उपाध्यक्ष ने शिवप्रसाद गुप्त की प्रतिमा लगाने से मना करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन के बाद अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के मुताबिक पुस्तकालय के सामने ज्ञान विज्ञान पार्क में छात्रसंघ अध्यक्ष ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगवाई, महामंत्री ने प्रशासनिक भवन के सामने पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की अनुमति मांगी तब विश्वविद्यालय प्रशासन ने मना नहीं किया अब शिवप्रसाद गुप्त की प्रतिमा लगाने के मेरे प्रस्ताव को साजिशन खारिज कर दिया गया। पिछले दिनों धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो सोमवार शाम से अनशन शुरू किया। इस बीच बुधवार दिन में पहुंची मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने अनशनकारियों की सेहत की जांच की। उधर शाम कुलसचिव ओमप्रकाश ने कुलानुशासक प्रो. सभाजीत यादव की मौजूदगी में जल्द कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें