फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में शिवपाल का मुलायम संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंबे अरसे बाद वाराणसी आए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को भले ही राजनीति से दूरी बनाए रखी, मगर ढाई घंटे से ज्यादा समय में कई राजनीतिक संदेश सामने आ गए। उनके पूरे कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही सक्रिय रहे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर भी मुलायम ने सपाइयों से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा तो वैद्य पं. शिवकुमार शास्त्री के परिजनों से अपने को स्वस्थ्य करने की बता कहकर राजनीति में सक्रियता बढ़ाने का संकेत दिया। उधर, मुलायम को लेकर समाजवादी पार्टी और शिवपाल की नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में लंबे समय से घमासान चल रहा है। हालांकि मुलायम दोनों मंचों पर मौजूद रहे, लेकिन गुरुवार को वाराणसी दौरे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुलायम के दौरे से दूरी बनाए रखी। राजनीतिक गलियारों में इसे शिवपाल की ओर से मुलायम को संदेश देने की चर्चा चलती रही।
कमर कस लें, सपा को मजबूत करें
सपाइयों ने मुलायम का बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। यहां मुलायम बोले- देश भारी संकट में है। सांप्रदायिक ताकतों से सपा ही मुकाबला कर सकती है। चुनाव के लिए कमर कस लें और सपा को मजबूत करें। इस दौरान मनोज राय धूपचंडी, विवेक यादव, संजय मिश्रा, महेंद्र पटेल, अमित सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजवैद्य की तेरहवीं में शामिल हुए सपा संरक्षक
वाराणसी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुवार को राजवैद्य स्व. पंडित शिवकुमार शास्त्री की तेरहवीं में शामिल हुए। बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से बुलानाला के सुड़िया स्थित उनके आवास पर पहुंचे। राजवैद्य के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके पुत्र राजकुमार शास्त्री, नंदा शास्त्री और समीर शास्त्री समेत परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की। मुलायम ने कहा कि राजवैद्य से जुड़ी यादें और फोटो एकत्रित कर लखनऊ आएं। वैद्य जी को लोहिया और जय प्रकाश जी के साथ स्थान दिया जाएगा। करीब आधे घंटे बाद मुलायम बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए, जहां से वे जौनपुर चले गए। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, रामकिशुन यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला अध्यक्ष पीयूष यादव, किशन दिक्षित, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक अजय राय समेत कई नेता, व्यापारी और विशिष्ट जन भी तेरहवीं में शामिल हुए।
क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरा काफिला
बुलानाला से सुड़िया के बीच करीब पांच सौ मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त है, मुलायम को सुड़िया जाने के लिए इसी मार्ग से गुजरना पड़ा। इससे पहले बुलानाला के पास काफिले के आगे सांड़ आ गया, जिसे आननफानन सुरक्षाकर्मियों ने हटाया और काफि ला आगे बढ़ा। वहीं मुलायम की झलक पाने के लिए कार्यकर्ता सड़क पर जगह-जगह खड़े थे। एनएसजी कमांडो और पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच चल रहे मुलायम ने कार के अंदर से ही कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें