वाराणसी। रक्षा संपदा की 160 एकड़ जमीन पर कब्जा हटाने के अदालत के आदेश का अनुपालन कराने के आदेश की कापी के साथ कार्रवाई की मांग रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से की गई है।
मानव अधिकार मिशन के सदस्य गिरजा शंकर जायसवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि इस मामले में डीएम, एसएसपी, वीडीए वीसी, नगर निगम, रक्षा संपदा को पत्र भेजा है और पूर्व में जारी आदेश का अनुपालन कराने को कहा है। अनुपालन न होने की दशा में 10 दिन के भीतर अदालत जाएंगे। बीच में जब रक्षा संपदा की ओर से नोटिस जारी किया गया तो कुछ लोगों ने गुमराह किया। इनमें उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल सहित कई अन्य लोग हैं। जिन्होंने इस मामले में लोगों को गुमराह किया। इन लोगों को भी नोटिस भेजा गया है। दरअसल लीज की जमीन की 100 रुपये के स्टांप पर खरीद फरोख्त की गई जो गलत है। लीज का नवीनीकरण नहीं कराया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के सात में से पांच कमरों, पोखरा आदि पाटकर होटल व धर्मशाला बनाया गया है।