फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश अमन पर 50 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौक थाना के हकाक टोला निवासी बदमाश अमन पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ा कर आईजी रेंज विजय सिंह मीना के आदेश से 50 हजार कर दी गई है। रंगदारी, लूट सहित गंभीर किस्म की अन्य वारदातोें के आरोपी 2017 से फरार अमन का नाम दो दिसंबर की रात सुर्खियों में तब आया था, जब इनामी बदमाश भंटू ने उसे देख कर शेख सलीम फाटक क्षेत्र में फायरिंग की थी। हालांकि, देसी पिस्टल से निकली गोली व्यापारी सैयद शारिक हसन को लग गई थी और दोनों बदमाश मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन

कुख्यात बदमाश रईस बनारसी की हत्या के बाद दालमंडी क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने की बदमाशों में होड़ सी लगी हुई है। इस बीच बदमाशों के नए-नए गिरोह भी तैयार हो रहे हैं। इनामी बदमाश शाहनवाज खान उर्फ भंटू की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को टास्क दिया है कि दालमंडी क्षेत्र के बदमाशों को गिरफ्तार कर उन पर शिकंजा कसें। इनामी बदमाश अमन जेल में निरुद्ध सलमान उर्फ अन्ना के गिरोह के सदस्य का है। व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के साथ ही अमन लूट के लिए कुख्यात है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच को विक्की खान गिरोह की कमर तोड़ने का टास्क भी एसएसपी ने दिया है। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गिरोह बनाकर संगठित अपराध करने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश क्राइम ब्रांच का निर्देश दिया गया है। जिले में बदमाशोें की गैंग न पनपने पाए, यह सुनिश्चित करना क्राइम ब्रांच का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें