फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर के स्थानांतरण का हर स्तर पर करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कचहरी परिसर के स्थानांतरण का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। इस बार कचहरी परिसर को गाजीपुर रोड स्थित सन्दहां और सिंहपुर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा के बीच शुक्रवार को सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक सेंट्रल बार पुस्तकालय में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि कचहरी स्थानांतरण का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतर कर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय ने कहा सभी स्थानांतरण के विरोध में हैं और विस्तारीकरण के समर्थन में हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर आगामी बुधवार को दोनों बार से जुड़े आम सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि पिछले साल कचहरी स्थानांतरण का मुद्दा जोरशोर से उठा था। पिंडरा के पास स्थानांतरण का जबरदस्त विरोध और आंदोलन हुआ था। तब सीएम योगी ने बनारस आकर अधिवक्ताओं से वार्ता के बाद आश्वस्त किया था कचहरी परिसर स्थानांतरित नहीं होगा बल्कि आसपास की जमीन पर विस्तार किया जाएगा। इस बीच एक बार फिर संदहा और सिंहपुर कचहरी परिसर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा शुरू हो गई। बैठक मेें दोनों बार के पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि बनारस क्लब, एलटी कॉलेज ग्राउंड और उद्यान विभाग की जमीन को अधिग्रहीत कर कचहरी परिसर का विस्तार किया जाए। बैठक का संचालन सेंट्रल बार के महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी ने किया। बैठक में बनारस बार अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव व महामंत्री रजनीश मिश्र, राधेश्याम चौबे, दीनानाथ सिंह, अमरनाथ शर्मा, सुरेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह प्रिंस, प्रमोद पाठक, रामजन्म सिंह, अजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह दाढ़ी, ओम प्रकाश पांडेय, दुर्गा प्रसाद, नित्यानंद राय, गोपालजी पाठक, शिवपूजन गौतम, मुरलीधर सिंह, धीरेंद्र शर्मा समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें