फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार किए गए गैंगरेप के तीन आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुराचार करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर शुक्रवार को सामने घाट तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की शिनाख्त भगवानपुर के राजू कुमार मौर्या और जौनपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गदन अरजानी निवासी मो. अरशद और मो. अयान के तौर पर हुई है। पुलिस को अब इस मामले में एक और आरोपी दीपक मिश्रा उर्फ गुरु की तलाश है।
विज्ञापन

लंका थाने पर गुरुवार को विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के अनुसार उसेे नौकरी दिलाने का झांसा देकर मो. अरशद लंका के मालवीय कुंज में रहने वाले अपने दोस्त दीपक मिश्रा के कमरे में ले गया। दीपक के कमरे में पीड़िता को कोल्डड्रिंक मेें नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और चारों ने दुराचार किया। पीड़िता बेहोश हो गई तो सभी भाग निकले। होश आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई और लंका थाने गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लंका संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि तफ्तीश के दौरान ही शुक्रवार की सुबह पता चला कि अरशद, अयान और राजू सामने घाट तिराहा पर मौजूद हैं और वाहन पकड़ कर बाहर भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर घेरेबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दीपक की तलाश के लिए एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें